राजधानी में मेडिकल कालेज के हास्पिटल को सीज किए जाने का विरोध कर रहे मेडिकल कालेज के विद्यार्थी आज राजभवन पहुंचे और तेज गर्मी में जमीन पर लेट कर प्रदर्शन किया.
राजधानी में एडवांस मेडिकल कालेज के एमबीबीएस के छात्रों ने आज बोर्ड आफिस चौराहे पर चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान राजभवन पहुंचकर तेज धूप में जमीन पर लेटकर प्रदर्शन किया. छात्रों का कहना है कि उनके कालेज के हास्पिटल की बैंक ने कुर्की कर ली है, जिससे उनकी कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं. वहीं मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया के मापदंडों के मुताबिक फेकल्टी नहीं है. इस वजह से एमसीआई ने कालेज पर दो सालों के लिए एडमिशन के लिए प्रतिबंध लगा दिया है. इसके चलते जो छात्र पढ़ रहे हैं, उनके लिए अब मुसिबत आ खड़ी हुई है. छात्रों का कहना है कि कालेज प्रबंधन ने कालेज निर्माण के लिए लोन दिया था और उसकी किस्ते नहीं भरी जिसके चलते बैंक ने कालेज हास्पिटल को सीज किया है. इसके कारण छात्र क्लिनिकल प्रेक्टिस नहीं कर पा रहे हैं. छात्रों द्वारा बोर्ड आफिस चौराहे पर यह प्रदर्शन किया जा रहा था. इसके बाद जब सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो आज विद्यार्थी राजभवन पहुंचे और वहां पर लेटकर प्रदर्शन किया. छात्रों का कहना है कि वे अब शहर के अलग-अलग चौराहों पर प्रदर्शन जारी रखेंगे. जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें