केन्द्रीय संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि डाक विभाग अब निजी कुरियर कंपनियों की अपेक्षा बेहतर सेवाएं देने की ओर अग्रसर है.मध्यप्रदेश में डाक विभाग का नया रीजन जबलपुर में खुलेगा.
सिन्हा ने यह बात आज राजधानी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही. सिन्हा आज रविवार को राजधानी में परिमंडल प्रमुखों के सम्मेलन में शामिल होने आए थे. उन्होंने कहा कि डाक विभाग जल्द ही सेल्फ डिपेंड हो जाएगा.इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक एवं पासपोर्ट सेवा केन्द्र के अलावा कई नई योजनाएं भी जल्द ही प्रारंभ की जा रही हैं.निजीकरण की संभावनाओं को उन्होंने नकार दिया. सिन्हा ने कहा कि ऐसे डाकघरों को बंद किया जा रहा है, जहां पर रेवन्यू बिल्कुल ही कम है.उन्होंने बताया कि विभाग में 5 हजार ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती की जा चुकी है इसके अलावा 3300 ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती और की जा रही है.उन्होंने कहा कि बदलती हुई तकनीकी के हिसाब से डाक विभाग भी अपनी कार्यशैली में बदलाव कर रहा है, जो जल्द ही दिखाई देगा.
डाक विभाग ने लगाए 995 एटीएम
सिन्हा ने बताया कि डाक विभाग द्वारा पूरे देश मे 995 एटीएम लगाए गए हैं. ये सभी एटीएम अन्तर-संचालित हैं. उन्होंने कहा कि शीघ्र ही डाक घर पेमेंट बैंक की सभी 650 शाखाएं काम करना शुरू कर देंगी जिससे देश भर मे डाकघर पेमेंट बैंक के 1.55 लाख एक्सेस पॉइंट देश के कोने कोने मे बैंकिंग लेन- देन का कार्य करना शुरू कर देंगे. इससे ग्राहकों को उनके द्वार पर ही समस्त बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी. मध्य प्रदेश में 8276 बैंक एक्सैस पाइंट हो जाएंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें