शुक्रवार, 27 अप्रैल 2018

पुणे से बुलाकर ठग लिए 20 लाख


राजधानी में चार युवकों ने पुणे के एक व्यवसायी को भोपाल बुलाकर 20 लाख रुपए ठग लिए. ठगी की वारदात के बाद युवक ने चारों के खिलाफ पुलिस में प्रकरण दर्ज कराया. आरोपी फरार हैं.
महाराणा प्रताप नगर थाना क्षेत्र में जयंत देश पांडे नामक पुणे निवासी एक व्यवसायी ने शिकायत दर्ज कराई कि अजय माथुर नामक युवक से उनका परिचय हुआ था. युवक से उन्होंने भोपाल में अस्पताल खोलने के लिए जमीन खरीदने की बात की थी. इसके बाद अजय माथुर ने उन्हें भोपाल बुलाया. भोपाल आने पर जयंत को एक होटल में ठहराया और जमीन के बारे में बातचीत करने के बाद रजिस्ट्री कराने को कहा. इस पर जयंत ने पहले तो सबूत बताने को कहा, इस पर अजय ने उन्हें स्टांप और कागजात दिए. इस पर जयंत को भरोसा हो गया. जयंत ने चारों को साथ ले जाकर एक्सिस बैंक से 20 लाख रुपए निकाल कर उन्हें दे दिए. इसके बाद अजय माथुर के साथ आए तीन अन्य साथियों में से एक साथी जयंत के साथ वापस होटल चला गया और अजय ने जयंत से कहा कि वे रजिस्ट्री कराने के बाद सीधे होटल आ रहे हैं. होटल आने के बाद  जो जयंत के साथ आया था, वह भी बाहर से आने का कहकर गया तो वापस नहीं लौटा. इसके बाद जयंत को शक हुआ. उसने होटल में कमरे से बाहर आकर देखा तो वह नहीं मिला. बाद में जयंत रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचा जहां पर अजय माथुर भी नहीं मिला. इसके बाद जयंत ने सीधे महाराणा प्रताप नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर होटल के सीसीटीवी कैमरे के जरिए चारों की तलाश शुरु कर दी है. आरोपी फरार हैं.
चोरी की योजना बनाते पकड़ाए
राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की वारदात के लिए योजना बनाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र गोविंदपुरा में चार युवकों रामसिंह, सुरजीत, संतोष और विमलेश को गिरफ्तार किया है. चारों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले थे. पुलिस ने चारों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें