मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया में रहने वाली तीन बच्चों की मां को नागपुर के पास बंधक बनाकर डेढ़ माह तक ज्यादती करने का मामला सामने आया है. पीडिता के भाई आरोपी और पीडि़ता को कार से लेकर भोपाल आ रहे थे, रास्ते में आरोपी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया. बैरसिया पुलिस के अनुसार 30 महिला तीन बच्चों की मां हैं. 8 मार्च को वह घर से लापता हो गई थी. परिजनों ने बैरसिया में गुमशुदगी दर्ज कराई थी. 20 अप्रैल को पीडिता ने अपने भाई को फोन किया कि सिरोंज निवासी आशीष यादव नाम का युवक उसको नागपुर के पास एक गांव में बंधक बनाकर रखा है और रोज ज्यादती करता है. पीडिता के फोन के बाद पीडिता का भाई, पति और बैरसिया का स्थानीय कांगे्रस नेता नरेन्द्र शर्मा सहित पांच-छह लोग बोलेरो से नागपुर पहुंचे और पीडिता व आरोपी को बोलेरो से लेकर भोपाल रवाना हो गए. फरियादी छिंदवाड़ा जिले के पांर्ढुना क्षेत्र में थे, तभी वहां के टीआई ने बोलेरो रोक ली थी लेकिन बाद में बैरसिया थाना पुलिस ने पांर्ढुना टीआई से बात की. इसके बाद आरोपी आशीष यादव को फरियादी पक्ष के साथ उन्होंने आने दिया.
हरदा जिले में कार से उतर गायब हुआ था आरोपी
पुलिस के अनुसार पीडित पक्ष ने अपने बयान में बताया है कि आरोपी हरदा जिले में कार से अचानक उतरकर फरार हो गया है. आरोपी को मोबाइल बंद आ रहा है. बैरिसया पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर आरोपी की तलाश कर रही है. आरोपी के मिलने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. आज पीडिता का मजिस्ट्रीरियल बयान दर्ज कराए जाएंगे. आरोपी के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाकर ज्यादती का मामला दर्ज किया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें