गुरुवार, 19 अप्रैल 2018

भोज तालाब के संरक्षण के लिए उमड़ा जन सैलाब

भोज तालाब के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियान में शहर के हर वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं. राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने सुबह एक घंटे तालाब में श्रमदान किया. माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति और आयुक्त नगर निगम प्रिंयका दास ने भी नागरिकों के साथ श्रमदान किया. राजस्व मंत्री  ने कहा है कि नियमित रूप से श्रमदान करने से तालाब के गहरीकरण के साथ ही श्रमदानियों का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा और मासपेशियां मजबूत होंगी. उन्होंने नगर निगम द्वारा संचालित अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस पुनीत कार्य में भोपाल के हर नागरिक को जुड़ना चाहिए. श्रमदान में विभिन्न स्कूलों एवं कालेजों के विद्यार्थी तथा राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें