गुरुवार, 19 अप्रैल 2018

दिन दहाड़े इमाम की चाकू से गोदकर हत्या

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज एक मस्जिद में इमाम के पद पर काम करने वाले व्यक्ति की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी. हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना के बाद इमाम को 108 एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया.
पुलिस के अनुसार राजधानी के व्हीआईपी रोड स्थित अखाड़े वाली मस्जिद के इमाम निसार अहमद मस्जिद में अकेले ही रहते हैं. वे आज दोपहर करीब 12 बजे अपने घर पर थे, तभी उनकी चीख सुनाई दी. चीख सुनकर लोग वहां पहुंचे तो उन्हें खून से लथपथ देखा. इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से हमीदिया चिकित्सालय ले गए, मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. पुलिस के अनुसार बदमाशों ने उनके गले पर चाकूओं से कई वार किए थे, जिससे उनकी मौत हुई है. बदमाशों को पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से तलाश रहीं है, उनके बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है. पुलिस के अनुसार इमाम मस्जिद में करीब 6 साल से काम कर रहे हैं और पड़ौस में ही रहते हैं. पुलिस के अनुसार मस्जिद की सीढ़ियों पर आज उनका कुछ लोगों से विवाद हुआ था, इसके बाद वे घर आ गए थे. संभवत: जिन लोगों से विवाद हुआ उन्हीं ने उनकी हत्या की हो, मगर अभी तक न तो जिन लोगों से इमाम का विवाद हुआ उनकी जानकारी पुलिस को मिली है और न ही यह जानकारी मिली है कि उन्हें ने इमाम की हत्या की है.पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें