सोमवार, 16 अप्रैल 2018

धमकी देकर घिरे भाजपा सांसद


मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के भाजपा सांसद मनोहर ऊटवाल ने एक बार फिर विवादो में घिर गये है. इस बार सांसद किसान सम्मान यात्रा के दौरान सीधे धमकी देते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का अपमान करने वालों को दुनिया से गायब कर दूंगा. इसके पहले मनोहर ऊंटवाल पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की पत्नी पर विवाद्स्पत बयान दिया था.
शाजापुर जिले के पोलायंकला में रविवार को किसान सम्मान यात्रा का आयोजन हुआ था. जिसमें सांसद मनोहर ऊंटवाल भी शामिल हुए, भाषण के दौरान सांसद ने कहा कि जो हमारे पीएम और सीएम का अपमान करेगा, उसे दुनिया से गायब कर देंगे. सांसद का यह भाषण कम और धमकी ज्यादा लग रहा थी. मालूम हो कि 5 अप्रैल शाजापुर से शुरू हुई किसान सम्मान यात्रा के दौरान किसानों को रिझाने के लिए अब भाजपा नेताओं तेवर बदले बदले से नजर आ रहे है. इसके पहले शाजापुर विधायक अरुण भीमादेव ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भगवान का 25 वां अवतार बता दिया था. और अब मनोहर ऊंटवाला मंच से सीधे धमकी देते हुए दिखे.
सांसद ऊंटवाल अपने बेलगाम बयानों के बारे में ज्यादा चर्चा में रहते है अभी तीन दिन पहले ही देवास में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश में तो कुछ नहीं किया लेकिन दिल्ली से एक आइटम ले आए हैं. अब एक और बयान के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों में चर्चा का विषय बन गया है. स्थानीय कांग्रेस नेताओ ने सांसद के इस बयान पर जमकर आपत्ति जताते हुए ऊंटवाल पर जमकर निशाना साधा है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें