रविवार, 15 अप्रैल 2018

कर्मचारियों के युनिक कोड बनवाएं


कर्मचारियों के वेतन के आहरण एवं भुगतान के लिए आनलाइन देयक जनरेट करने की सुविधा उपलब्ध है. इस हेतु प्रत्येक कर्मचारी को एक यूनिक आईडेंटिफिकेशन कोड दिया जाना एवं समस्त सुसंगत विवरण कोषालय कम्प्यूटर प्रणाली में दर्ज किया जाना आवश्यक है. शासन के निदेर्शानुसार प्रत्येक संविदा कर्मी का यूनिक आईडेंटीफिकेशन कोड कोषालय कम्प्यूटर प्रणाली में बनाने का कार्य 15 मई तक पूर्ण कर लिया जाये तथा वेतन देयक अनिवार्यत: सिस्टम जनरेटेड तैयार किये जायें. एक जून से बिना यूनिक कोड के संविदा कर्मचिरयों का वेतन आहरित नहीं होगा. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें