सोमवार, 2 अप्रैल 2018

फूल देकर किया बच्चों का स्वागत

प्रवेश उत्सव-2018 में तकनीकी शिक्षा  एवं स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी ने विभिन्न स्कूलों में नव-प्रवेशी विद्यार्थियों को किताबें और फूल देकर स्वागत किया.  जोशी शासकीय उत्कृष्ठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर, शासकीय सरोजिनी नायडू और राजा भोज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय 1100 आवास में प्रवेश उत्सव में शामिल हुए.
जोशी ने उत्कृष्ठ विद्यालय में खेल मैदान निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि स्कूल के बच्चों को कॉपी, पेन, कम्पास, और स्कूल बैग भी देंगे. स्कूल शिक्षा मंत्री ने सरोजिनी नायडू स्कूल में छात्राओं की मांग पर वाटर कूलर लगवाने तथा संगीत शिक्षक की व्यवस्था करने की बात कही. उन्होंने स्कूल प्रांगण में पौधा भी लगाया.  जोशी ने राजाभोज विद्यालय में भी वाटर कूलर लगवाने की घोषणा की. राज्य मंत्री  जोशी ने विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि 12वी में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लायेंगे तो उच्च शिक्षा के लिये आपकी पूरी फीस राज्य सरकार देगी. जोशी ने स्कूल के नव-प्रवेशी विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव सुनाये. इस दौरान स्कूल के शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें