राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी की साड़ी का फंदा लगाकर पेड़ से लटक गया. बाद में परिजनों ने उसे नीचे उतारा, मगर तब तक उसकी मौत हो गई थी.
कोलार पुलिस के अनुसार राजधानी के कान्हाकुंज क्षेत्र में रहने वाले प्रदीप नगर निगम में सफाई कर्मचारी है. वह प्रतिदिन कार्यालय से देर रात को घर लौटता है. बीती रात को करीब 9 बजे प्रदीप घर लौटा और पत्नी की साड़ी लेकर घर से बाहर चला गया. यह देख पत्नी ने उससे यह जानना चाहा कि वह कहां जा रहा है, मगर उसने कोई जवाब नहीं दिया. बाद में प्रदीप की पत्नी ने प्रदीप के बड़े भाई को यह जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने प्रदीप को खोजबीन की तो वह घर के पीछे पेड़ पर लटका मिला. परिजन उसे नीचे उतरकर अस्पताल ले गए, मगर तब तक वह मर चुका था. पुलिस के अनुसार युवक ने किन कारणों से फांसी लगाई, इसका खुलासा नहीं हुआ है. युवक प्रदीप शराब पीने का आदी था.
कार की टक्कर से युवक की मौत
राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र में भीम नगर निवासी युवक भरत अपनी बाइक से बोर्ड आफिस की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में उसे व्यापमं चौराहे पर एक कार चालक ने टक्कर मार दी. घटना में भरत नीचे गिर गया, तब तक कार चालक कार लेकर भाग गया. लोगों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर भरत को अस्पताल पहुंचाया, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने अज्ञात वाहन और वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
महिला को चाकू मारा
राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक महिला को बाइक सवार युवकों ने चाकू मारकर घायल कर दिया. पुलिस के अनुसार महिला कोलार क्षेत्र में रहती है. वह कोलार से व्यापमं चौराहे पर बस से आई थी. वहां से वह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तक पैदल आई और खड़ी थी. तभी बाइक सवार दो युवक आए और महिला से कुछ बात की. इसके बाद महिला के हाथ में चाकू से हमला कर भाग गए. बाद में महिला ने पुलिस को शिकायत की. पुलिस के अनुसार महिला ने बताया कि वह चाकू मारने वालों को नहीं जानती और न ही उसने उनकी बाइक का नंबर ही नोट किया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें