अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (प्रभारी मप्र) दीपक बावरिया के निदेर्शानुसार प्रदेश के संगठनात्मक जिलों में मण्डलमों एवं सेक्टरों के गठन की प्रक्रिया चल रही है, जिसके तहत आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव के निर्देश पर प्रदेश के मण्डला, शहडोल, सिवनी, राजगढ़, नीमच और छिदवाड़ा जिले में मण्डलम एवं सेक्टर कमेटियों का गठन किया गया. प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने इन उक्त 6 जिलों के मण्डलम एवं सेक्टर के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की अधिकृत सूची जारी की है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें