देवास जिले के महिला एवं बाल विकास अधिकारियों के जन्मदिन पर सरकारी कार्यालय में महिला अफसरों द्वारा पदमावत फिल्म के घूमर गाने पर लगाए गए ठुमकों की धुन भोपाल तक पहुंच गई है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विवाह के दो अफसरों को निलंबित कर दिया है जबकि आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे दो लोगों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त जयश्री कियावत मामले की जांच के लिए खुद देवास जाने वाली हैं. दोषी पाए जाने पर सरकारी कार्यालय में ठुमके लगवाने वाली अधिकारियों को निलंबित किया जा सकता है.
दरअसल कुपोषण को लेकर बदनाम मप्र में महिला एवं बाल विकास विभाग के अफसरों द्वारा सरकारी कार्यालय में ठुमके लगाने का वीडियो मीडिया में सुर्खी बने हुए है. इस वीडियो से सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं, लेकिन राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए आयुक्त को भेजा है. जयश्री कियावत ने बताया कि वे खुद देवास जाकर इस मामले की जांच करेंगे. इस तरह की लापरवाही कतइ बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
सोमवार को देवास में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय में कर्मचारियों का डांस करते हुए चार वीडियो वायरल हुए हैें जिसमे डांस करते दिखाई देने वाले कर्मचारियों में दो कम्प्यूटर आॅपरेटर, एक स्थापना का बाबू, दो महिला कर्मचारी नजर आ रही है. यह वीडियो 13 अप्रैल का बताया जा रहा हैे दो अफसरों के जन्मदिन का जश्न कार्यालय में मनाया गया इस जश्न में रंग जमाने और अफसरों को खुश करने कामकाज छोड़कर कर्मचारी फिल्मी गानों पर ठुमके लगाने लगे जिसका वीडियो वायरल हो गया कर्मचारी अलग-अलग गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं. कार्यालय में होने वाले डांस का मजा अन्य साथी कर्मचारी भी लेते दिखाई दे रहे हैं.
बताया जा रहा है कि 13 अप्रैल को जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनीता यादव और शहर दक्षिण परियोजना अधिकारी प्रियंका जायसवाल का जन्मदिन था. जिसके चलते कार्यालय में दोनों अफसरों का जन्मदिन मनाया गया. इस दौरान अफसरों के सामने कर्मचारियों ने नाच गाना किया. नाचगाने के वीडियो सोमवार को वायरल हो गए. जब कलेक्टर के संज्ञान में मामला आया है तो उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं और कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें