सोमवार, 16 अप्रैल 2018

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र सिंह का निधन

मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह का भोपाल में हृदयाघात से निधन हो गया. सिंह के  पुत्र अशोक सिंह वर्तमान में मध्यप्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं. उनका अंतिम संस्कार 17 अप्रैल को सुबह ग्वालियर में होगा.
जानकारी के मुताबिक राजेंद्र सिंह पार्टी के काम से भोपाल आए हुए थे. रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी. दिल का दौरा पड़ा तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया. राजेंद्र सिंह के निधन की खबर मिलते ही कांग्रेसी खेमे में मायूसी छा गई. राजेंद्र सिंह ग्वालियर-चंबल इलाके में कांग्रेस के बड़े और सम्मानिय नेता माने जाते थे. एक समय था जब वे और कांग्रेस एक-दूसरे का पर्याय थे. उनका ग्वालियर में सेन्ट्रल पार्क नाम से बड़ा होटल भी है. परिजनों के मुताबिक  सिंह की पार्थिक देह सोमवार शाम तक ग्वालियर पहुंचेगी. जहां से राजेंद्र सिंह को गृह ग्राम थाटीपुर गांव ले जाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. राजेंद्र सिंह के निधन पर गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने दुख व्यक्त किया है.  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें