सोमवार, 16 अप्रैल 2018

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी


राजधानी के टी.टी.नगर थाना क्षेत्र  में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. युवक द्वारा फांसी लगाए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. 
टी.टी. नगर पुलिस के अनुसार मद्रासी कालोनी पंचशील नगर निवासी संदीप निगम पिता पोपट निगम ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर लटक गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. परिवार वालों ने कमरे में देखा तो संदीप फंदे पर लटक रहा था, जिसे देखा कर तुरंत पुलिस को सूचना दी.  पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. युवक ने किन कारणों से फांसी लगाई इसका खुलासा नहीं हुआ. पुलिस परिजनों और आस-पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है. मगर कोई जानकारी नहीं मिली है.
दहेज में मांगे 20 लाख
राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार होटल कालंदी पैलेस न्यू मार्केट निवासी सोनम मिश्रा पुत्री  बृजबिहारी की शादी 2017 मैं शशांक शर्मा से हुई थी.  शादी के बाद से यह पति 20 लाख रुपए की मांग कर विवाहिता को प्रताड़ित कर रहा था,  जिसमें पति शशांक के पिता पवन शर्मा और माता माधुरी भी शामिल थे. रोज-रोज की लड़ाई-झगड़ों से परेशान और मांग से तंग आकर विवाहिता ने पुलिस को शिकायत की. पुलिस ने बताया कि सोनम की शिकायत पर पति शशांक सहित ससुर पवन सास माधवी पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है.
छात्रा ने लगाई फांसी
राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सुब्हाना नामक छात्रा ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस के अनुसार रविवार की रात छात्रा के माता-पिता किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी छात्रा ने भी उनके साथ जाने की इच्छा जताई. मगर छात्रा को पिता ने मना कर दिया. इससे दुखी छात्रा ने माता-पिता के जाने के बाद घर में फांसी लगा ली. माता-पिता जब वापस लौटे तो छात्रा फांसी पर लटकी मिली. बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें