![]() |
| जीतू पटवारी |
कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को 10 साल पुराने एक मामले में दोषी पाया गया है. कोर्ट ने उन्हे जेल भेज दिया है. आदेश भोपाल की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दिया. बताया जा रहा है कि 10 साल पहले इंदौर के खुड़ैल थाना इलाके में सड़क की मांग को लेकर आंदोलन किया था. ये मामला इंदौर कोर्ट से भोपाल कोर्ट ट्रांसफर किया गया था. जीतू को शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप प्रमाणित होने पर जेल भेजा गया.
उल्लेखनीय है कि 10 साल पहले जीतू पटवारी और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने खुड़ैल थाना इलाके में सड़क की मांग को लेकर आंदोलन किया था. इस मामले में जीतू पटवारी सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं पर मामला दर्ज किया गया था. मामला दर्ज करने के बाद कोर्ट में लंबे समय से ये मामला चल रहा था. बाद में इसे भोपाल जिला अदालत में ट्रांसफर कर दिया गया. इसी पर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने फैसला दिया. कोर्ट के फैसले के बाद जीतू पटवारी का सेंट्रल जेल भोपाल का वारंट काटा और उन्हें भोपाल सेंट्रल जेल भेज दिया. वहीं एक अन्य मामले में पटवारी, सत्यनारायण पटेल, सुरजीत चड्ढा, पिंटू जोशी, अर्चना जायसवाल, अभय वर्मा एवं नवीन रैकवार को कोर्ट ने जमानत दे दी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें