इंदौर साइबर सेल पुलिस ने बच्चों से जुड़े अश्लील ग्रुप के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. ग्रुप अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संचलित हो रहा था. करीब 28 देशों के लोग इस ग्रुप से जुडे हुए थे. साइबर क्राइम सेल के यह अश्लील ग्रुप पर पहली बड़ी कार्रवाई है.
साइबर सेल की रिर्सच विंग को जानकारी मिली थी कि अश्लील नामों से व्हाट्सएप ग्रुप चला रहे है. जिसमें बच्चों के अश्लील वीडियों डाले जाते है. इन ग्रुपों में 28 देशों के लोग जुड़े हुए हैं. ग्रुप के एडमिन का तथा कथित मोबाइल नंबर कुवैत का है. भारत के सर्वाधिक 205 सदस्य इससे जड़े हुए थे. इस ग्रुप के जिन तीन लोगों को पकड़ा गया है. उसमें एक नाबालिग है जबकि एक महूगांव और एक सरदारपुर धार निवासी है. इनमें से एक इंजीनियरिंग है.एक बारहवीं का छात्र तथा एक बर्तन दुकान का संचालक है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें