शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018

अपने दमखम चुनाव में उतरेगी आप


आम आदमी पार्टी मप्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी दमखम के साथ उतरेगी. प्रदेश में आप का चेहरा आलोक अग्रवाल होंगे. ये बता आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने इंदौर मंे को कही. वे यहां एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे़ इंदौर पहुंचे संजय सिंह ने चर्चा में कहा कि मप्र में पार्टी ने चुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर ली है. विस चुनाव में पार्टी मजबूती से मैदान में उतरेगी. हमारी सरकार ने दिल्ली में जो विकास किया है, उस मॉडल को मप्र सहित देशभर की जनता तक हम पहुंचाएंगे.
 सिंह ने अपनी सरकार की तारीफ करते हुए बताया कि अब तक आपने सुना होगा कि घाटे का बजट पेश किया गया है, लेकिन हमारी सरकार ने इससे उलट दिल्ली में फायदे का बजट पेश किया.  पार्टी का चेहरा कौन होगा, इस सवाल पर उनका कहना था कि प्रदेश में आलोक अग्रवाल ही उनकी पार्टी के चेहरे होंगे. उनकी ईमानदारी से हर कोई वाकिफ है, ऐसे में पार्टी साफ और ईमानदार व्यक्ति को ही अपना चेहरा बनाएगी. सिंह ने कहा कि अग्रवाल की अगुवाई में आप पार्टी मप्र की 230 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी. सिंह ने मप्र द्वारा हाल ही में 5 बाबाओं को राज्यमंत्री बनाए जाने के फैसले पर चुटकी लेते हुए कहा कि मप्र सरकार तो बाबाओं को भी राज्यमंत्री बना देती है. सरकार के विकास के दावे पर सवाल उठाते हुए सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश को विकास का मॉडल बता रही है, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें