शनिवार, 14 अप्रैल 2018

संविधान की धज्जियां उडाने वाले संविधान यात्रा पर निकले

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनकी जन्मस्थली महू में शिवराज ने कहा कि जिन्होंने संविधान की धज्जियां उड़ाई वे संविधान बचाने निकले हैं.
महू में आयोजित कार्यक्रम में शिवराज सिंह चैहान ने कांग्रेस की संविधान बचाओ अभियान पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि जिन्होंने आपातकाल के दौरान संविधान की धज्जियां उड़ाई, जिन्होंने सदन में कभी बाबासाहेब का तक चित्र नहीं लगने दिया उन्हें आंबेडकर की याद आई है. शिवराज सिंह चैहान ने यह भी कहा कि जिन्होंने एक ही खानदान के लोगों को भारत रत्न दे दिया वे संविधान बचाने निकले है, जिन्होंने बाबा साहब को अपमानित किया वे आज फूल चढ़ाने आए हैं. शिवराज ने यह भी कहा कि आंबेडकर को चुनाव हराने के लिए जवाहरलाल नेहरू ने प्रचार किया था. महू में बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने अम्बेडकर पंचतीर्थ को मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में शामिल करने की घोषणा की. इस अवसर पर सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश भाग्यशाली है कि यहां पर बाबासाहेब का जन्म हुआ, उन्होने संविधान लिखा और लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें