सोमवार, 23 अप्रैल 2018

आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन


आशा कार्यकर्ताओं ने समाज वेतन और सुविधाओं की मांंग को लेकर आज राजधानी में प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में प्रदेशभर से आई आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.
राजधानी के नीलम पार्क में आज प्रदेश के सभी 51 जिलों से आई आशा कार्यकर्ताओं ने समान वेतन और सुविधाओं के अलावा अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आशा-ऊषा सहयोगिनी एकता यूनियन सीटू के प्रदेश अध्यक्ष ए.टी.पदमनाभन ने कहा कि यह प्रदर्शन तब तक चलेगा, जब तक की कार्यकर्ताओं की मांगों को सरकार पूरा नहीं करेगी. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को सरकार हर  तरह का लाभ दे रही है,लेकिन आशा-ऊषा सहयोगिनी के कार्यकर्ताओं को काम के बदले दिया जाने वाला वेतन नाममात्र का ही है. सरकार उन्हें कोई सुविधा नहीं दे रही है, बल्कि उनका शोषण कर रही है. 
मध्यप्रदेश आशा-ऊषा सहयोगिनी कार्यकर्ता संगठन की प्रदेश अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदर्शन में प्रदेश के सभी 51 जिलों से आशा-ऊषा कार्यकर्ता शामिल हुई हैं. उन्होंने बताया कि हमारी मुख्य मांग है कि आशा सहयोगी को 15 हजार रुपए और आशा कार्यकर्ता को 10 हजार रुपए वेतन दिया जाएगा, इसके  अलावा इन्हें सरकारी कर्मचारी बनाया जाए.उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो हम प्रदर्शन जारी रखेंगे साथ ही प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेंगे. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें