बुधवार, 18 अप्रैल 2018

संविदा कर्मचारियों की जल्द बुलाई जाएगी महापंचायत

मध्यप्रदेश संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ को आज मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आश्वस्त किया है कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री निवास पर संविदा कर्मचारियोंं की महापंचायत बुलाएंगे. इसके साथ ही हटाए गए संविदा कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण भी वे कराएंगे.
यह जानकारी आज मध्यप्रदेश संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने दी. उन्होंने बताया कि आज महासंघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान उन्होंने एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने संविदा कर्मचारियों की महापंचायत जल्द बुलाने की मांग की. इसके अलावा जिन विभागों और परियोजनाओं से संविदा कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त होने अथवा अन्य कारणों से समाप्त कर दी गई है, उन कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण किया जाए. राठौर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया है कि वे ज्ल्द ही संविदा कर्मचारियों की महापंचायत बुलाएंगे और हटाए गए संविदा कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण कराएंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें