![]() |
| शिवराजसिंह |
यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराजसिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए कही. चौहान ने कहा कि कमलनाथ सरकार को सत्ता में आए 11 महीने हो गए हैं, लेकिन इस दौरान इस सरकार ने सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए एक भी विज्ञापन नहीं निकाला है. प्रदेश में स्थिति यह है कि सरकारी सेवाओं के कई पद खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार इन्हें भरने के लिए विज्ञापन जारी नहीं कर रही है. नौकरी का इंतजार करते-करते प्रदेश के लाखों युवा ओवरएज हुए जा रहे हैं. चौहान ने कहा कि हम कमलनाथ सरकार से मांग करते हैं कि वह प्रदेश के युवाओं की चिंता करते हुए नौकरियों के विज्ञापन जारी करे और भर्ती की प्रक्रिया शुरू करे.
चौहान ने कहा कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने सत्ता में आते ही संबल योजना बंद कर दी गरीब जनता के हित में लागू की गई सारी योजनाएं बंद कर दीं पहले इस सरकार ने गरीब इंसानों को निशाना बनाया और अब तो ये मूक जानवरों को भी नहीं बख्श रही है. इस सरकार ने मूक पशुओं के उपचार के लिए भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई पशु संजीवनी योजना में भी फीस का प्रावधान कर दिया है, जिससे उनका इलाज मुश्किल हो जाएगा.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें