गुरुवार, 14 नवंबर 2019

सस्ते दामों पर प्रशासन बेच रहा प्याज

कपड़े की थैली में एक व्यक्ति को दो किलो मिल रही प्याज

राजधानी भोपाल में प्याज की बढ़ती कीमतों से राहत देने के लिए प्रशासन ने प्याज के स्टाल लगाने का फैसला किया है. इन स्टालों पर ग्राहकों को सस्ती दर पर प्याज उपलब्ध कराई जा रही है. इसके लिए राजधानी में 4 स्थानों पर प्या़ज के स्टाल लगाए गए हैं, जहां पर 50 रुपए प्रति किलो के भाव से जिला प्रशासन  प्याज बेच रहा है.
प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक की गई थी जिसमें कम दामों में स्टाल लगाकर बेचने का  निर्णय लिया गया था. भोपाल कलेक्टर तरूण पिथोड़े के निर्देश पर शहर के 4 स्थानों पर लोगों को सस्ती प्याज देने के लिए प्याज के काउंटर लगाए गए हैं.  इन स्थानों पर लोगों को प्याज 50 रुपए प्रति किलो के हिसाब से प्याज का विक्रय शुरु किया गया है. कलेक्टर के आव्हान पर बैरागढ़ सब्जी मंडी, बिट्ठल मार्केट सब्जी मंडी, बीएचईएल और सर्वधर्म कालोनी चूना भट्टी कोलार रोड पर चार काउंटर बनाए गए हैं.
प्रशासन द्वारा लगाए गए इन चार काउंटरों पर प्याज 50 रुपए प्रति किलो की दर से उपभोक्ताओं को देने का फैसला किया है, लेकिन एक व्यक्ति को केवल 2 किलो प्याज से ज्यादा विक्रय किया जाएगा. प्याज विक्रय के समय पालिथीन बैग का उपयोग नहीं किया जा सकेगा, उपभोक्ताओं को कपड़े का थैला लाने पर ही प्याज दी जाएगी. किसी भी उपभोक्ता को सड़ी गली प्याज नहीं दी जाएगी, इसके लिए सरकारी अधिकारी पूरी निगरानी करेंगे.
सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मिलेगी प्याज
प्याज वितरण एवं उपभोक्ताओं की सुविधा की दृष्टि से सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित प्याज विक्रय केंद्रों पर उपलब्ध रहें और प्याज सुगमता से विक्रय कराएं. भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी थोक प्याज विक्रेता के पास 500 क्विंटल और फुटकर विक्रेता के पास 100 क्विंटल प्याज से अधिक का भंडारण नहीं होना चाहिए, अन्यथा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी, हालांकि अब तक किसी भी थोक विक्रेता एवं फुटकर विक्रेता के पास तय की गई सीमा से अधिक प्याज में नहीं मिली है.
अचानक दाम बढ़ने से लोग हुए परेशान
प्रदेश में प्याज के दामों ने लोगों को त्योहार के समय जमकर रुलाया है. पिछले कुछ दिनों में ही प्याज की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है. मंडियों में मिलने वाले ही प्याज 30 से 40 रुपए में मिल जाया करती थी, लेकिन अचानक ही प्याज के दामों ने शतक लगा दिया. हालांकि पिछले 2 दिनों में प्याज की कीमतों में कुछ हल्की गिरावट भी आई है, इस समय प्याज मंडियों में 60 से 70 रुपए तक मिल रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें