वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश में इन दिनों नेताओं की चरण वंदना का सिलसिला जारी है. नगर निगम अधिकारी द्वारा मंत्री के पैर छुने का मामला अभी थमा भी नहीं था कि भाजपा की विधायक द्वारा मुख्यमंत्री कमलनाथ के पैर छुने का वीडियो वायरल हो गया. इस वीडियो के वायरल होते ही भाजपा में हड़कंप मच गया है.
दरअसल शुक्रवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ विदिशा दौरे पर थे. इस दौरान वे अस्पताल का लोकार्पण करने मंच पर पहुंचे तभी भाजपा की विधायक राजश्री सिंह ने मुख्यमंत्री के पैर छुए. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी विधायक के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और फिर दोनों अपने-अपने स्थान पर बैठ गए. इस घटना का बाद में वीडियो वायरल हो गया. इतना ही नहीं मंच पर ही बैठे मंत्री हर्ष सिंह ने भी मुख्यमंत्री कमलनाथ के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, यह दृश्य भी कैमरे में कैद हुआ.
उल्लेखनीय है कि राजश्री सिंह कांग्रेस नेता रहे रुद्रप्रताप सिंह की पत्नी है और वर्तमान में शमशाबाद विधानसभा सीट से विधायक हैं. रुद्रप्रताप सिंह एक बार निर्दलीय विधायक भी निर्वाचित हुए हैं. भाजपा विधायक के इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा में हड़कंप मच गया है. वहीं पूर्व में कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं की चरणवंदना किए जाने का बयान देने वाले नेता अब मौन हैं. राजश्री सिंह के पति रुद्र प्रताप सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का करीबी माना जाता है.
कई दिनों से जारी है सिलसिला
मध्यप्रदेश में पिछले कई दिनों से नेताओं के पैर छुने के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो भाजपा ने इसे लेकर कांग्रेस को जमकर घेरा था. बीते दिनों 11 नवंबर को कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर पहुंचे थे. स्टेशन पर उनके स्वागत के लिए प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी पहुंचे. सिंधिया जैसे उनके सामने आए प्रद्युम्न दंडवत हो गए. यह सब देख खुद सिंधिया हैरान हो गए. उन्होंने तुरंत उन्हें उठने को कहा. सिंधिया ने कहा था कि यह सब एकदम गलत है. मुझे इससे खुशी नहीं, बल्कि दुख हुआ है. इसके बाद 12 नवंबर को गुरुद्वारे में देवास नगर निगम आयुक्त संजना जैन ने मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के पैर छू लिए थे. बाद में मंत्री ने कहा था कि सार्वजनिक सत्कार की ऐसी परंपराएं तोड़ना ही पड़ेंगी. कोई मेरे पैर छुए, यह मुझे अच्छा नहीं लगता. संजना जैन ने कहा कि मैं छुट्टी के दिन सिर ढंककर बड़ों का सम्मान कर रही हूं तो इसमें किसी को क्या परेशानी है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें