सोमवार, 18 नवंबर 2019

मेधा ने कहा पुनर्वास न होने तक बैठेंगे धरने पर



 गुजरात में बने सरदार सरोवर बांध से मध्य प्रदेश में विस्थापित हुए लोग बीते तीन दिनों से भोपाल में डटे हुए हैं. नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर प्रभावित लोगों के साथ अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी हैं. मेधा पाटकर ने कह कि जब तक नियमानुसार विस्थापितों का पुनर्वास नहीं होता, हम धरने पर बैठे रहेंगे. उन्होंने पूर्व की शिवराज सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए.
डूब प्रभावितों से आज मुलाकात करने झाबुआ विधायक और आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया पहुंचे. यहां मौजूद लोगों ने भूरिया को अपनी परेशानी बताई, जिसके बाद कांतिलाल भूरिया ने केंद्र सरकार और प्रदेश की तत्कालीन भाजपा सरकार को कोसते हुए कहा कि केंद्र विस्थापितों का पैसा नहीं दे रही है. हर बार विस्थापन के नाम पर आदिवासियों को ही विस्थापित किया जाता है.
बिना किसी पुनर्वास के उनसे उनकी जमीन छीन ली जाती है. बीते 15 साल प्रदेश सरकार ने भी इन लोगों के लिए कुछ नहीं किया और ना ही गुजरात सरकार हमारे पैसे दे रही है, वहीं पूर्व शिवराज सरकार को भ्रष्ट बताते हुए मेधा पाटकर ने कहा कि बीती सरकार ने सभी फैसलों को तोड़ मोड के बस अपना फायदा किया. उन्होंने कहा कि अफसरों ने बड़े-बड़े घोटाले किए हैं. इस बार जब तक सरदार सरोवर बांध से मध्य प्रदेश में प्रभावित हुए लोगों को सरकार तुरंत नियम के अनुसार पुनर्वास नहीं करती है, तो हम यहां से नहीं जाएंगे. हालांकि कांग्रेस सरकार पहली सरकार से बहुत बेहतर है और हमे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्दी ही कोई आदेश देंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें