मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पी.सी.शर्मा ने बताया कि कांग्रेस मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन इस बार सेवाभाव के रुप में मनाने की तैयारी रही है. कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री के जन्मदिन 18 नवंबर को निर्देश दिए गए हैं कि सभी मंत्री और विधायक गरीब और अनाथ बच्चों के बीच पहुंचें और मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाए. बच्चों को उनकी जरुरती की सामग्री भेंट करें.
फिलहाल मुख्यमंत्री कमलनाथ दिल्ली दौरे पर हैं, जहां वो कांग्रेस के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे. इस दौरान कमलनाथ संगठन के साथ प्रदेश की रिपोर्ट आला कामान को देंगे. सूत्रों की माने तो इस दौरान वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर भी कांग्रेस हाईकमान सोनिया गांधी से चर्चा कर सकते हैं. इसके बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ दिल्ली से बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने केदरनाथ चले जाएंगे. केदारनाथ जाएंगे मुख्यमंत्री कमलनाथ
18 नवंबर को मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन है और वो इस मौके पर अपने परिवार के साथ केदारनाथ जाएंगे. केदारनाथ पहुंचकर मुख्यमंत्री कमलनाथ बाबा भोलेनाथ के दर्शन करेंगे और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना करेंगे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें