गुरुवार, 14 नवंबर 2019

देश के नवनिर्माण की मजबूत नींव रखी नेहरु ने


मुख्यमंत्री कमलनाथ ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा है कि पंडित नेहरू ने आजादी के बाद देश के नव-निर्माण की जो मजबूत नींव रखी, उसी का परिणाम है कि आज हमारा राष्ट्र मजबूत और सशक्त राज है.
आज पंडित जवाहर लाल नेहरू की 130 वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर सभी को बधाई दी और स्वर्गीय नेहरु  को याद किया. उन्होंने ट्विट में लिखा है कि आधुनिक भारत के निर्माता, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न, पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर शत-शत नमन. उन्होंने आगे लिखा पंडित नेहरू ने आजादी के बाद देश के नव निर्माण की जो मजबूत नींव रखी, उसी का परिणाम है कि आज हमारा राष्ट्र मजबूत और सशक्त राष्ट्र है.
अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि देश के भविष्य सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आगे लिखा कि स्वर्गीय नेहरू  कहते थे कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं इसलिए उन्हें प्यार और शिक्षा देना अत्यंत आवश्यक है ताकि वो अपने पैरों पर खड़े हो सकें, हमारी सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए संकल्पित है.
वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ भोपाल के रोशनपुरा चौराहा पहुंचे. जहां पंडित नेहरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित  कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम के शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री का एक अलग अंदाज भी नजर आया. एक बच्चा जो नेहरू टोपी लगाए हुए था, उसे देखकर मुख्यमंत्री ने बच्चे को गोद में उठा लिया. काफी देर तक मुख्यमंत्री ने बच्चे को गोद में उठाया और परिजन से बातचीत की.
बाल युवा क्लब बनाए जाने की घोषणा
मुख्यमंत्री कमलनाथ ्रबरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में नेहरु जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी, जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा मौजूद रहे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के विकास के लिए बाल युवा क्लब बनाए जाएंगे. साथ ही सीएम ने नेहरु को यात करते हुए कहा कि नेहरुजी के सामने कई चुनौतियां थी, नेहरू ने देश को नई दिशा दी.
 स्वर कोकिला लता  के स्वस्थ होने की प्रार्थना की
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि लोकप्रिय गायिका, स्वर कोकिला, हम सभी की प्रिय आदरणीय लता दीदी अस्वस्थ होकर अस्पताल में भर्ती है. पूरे देशवासियों की दुआएं उनके साथ है. वे शीघ्र स्वस्थ होगी. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें