गुरुवार, 14 नवंबर 2019

मुख्यमंत्री की शिक्षकों से अपील, समय पर स्कूल आएं


बाल दिवस  पर मुख्यमंत्री कमलनाथ  ने बच्चों के नाम पर शिक्षकों को संदेश  दिया है. उन्होंने की शिक्षकों के नाम एक खुली चिट्ठी जारी की. इसमें उनसे आदर्श शिक्षक बनने की अपील की गयी है. शिक्षकों से कहा गया है कि वो समय पर स्कूल आएं और गंभीरता से पढ़ाएं.
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपनी चिट्ठी में कहा कि स्कूलों से शिक्षकों की गैर हाजिरी भावी पीढ़ी के साथ अन्याय है. शिक्षकों को समाज और सरकार की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की जरूरत है. सरकार, प्रदेश में बुनियाद को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. उन्होंने शिक्षकों से बाल दिवस के मौके पर सुशिक्षित और शुभ विकसित प्रदेश के निर्माण का संकल्प लेने की अपील की.
अपनी चिट्ठी में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लिखा है कि माता-पिता के बाद आप ही लोग हमारे नौनिहालों के सबसे करीब हैं.आप ही उनके आदर्श और पथ-प्रदर्शक हैं. शिक्षा को ज्ञान के प्रकाश पुंज में परिवर्तित करने वाले आप ही हैं. आप केवल शासकीय कर्मचारी नहीं है बल्कि भविष्य के रचनाकार हैं. आप के ऊपर भावी पीढ़ी के निर्माण का दायित्व है. आपके व्यवहार, आचरण और व्यक्तित्व का बच्चों पर गहरा प्रभाव पड़ता है. इसलिए आप समय पर स्कूल आएं. गंभीरता और जिÞम्मेदारी से उन्हें पढ़ाएं. कापी ध्यान से जांचें उन्हें सुधारें. अगर आप ही स्कूल नहीं आएंगे या ठीक से नहीं पढ़ाएंगे तो आप ना सिर्फ बच्चों बल्कि समाज और सरकार की अपेक्षाओं पर भी खरे नहीं उतर पाएंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें