शनिवार, 16 नवंबर 2019

बढ़ सकती है वन मंत्री उमंग सिंघार की मुश्किलें

 दिग्विजय से हुए विवाद में पाए गए दोषी   

मध्यप्रदेश के वन मंत्री उमंग सिंघार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से उलझना महंगा पड़ सकता है. यह विवाद कांग्रेस की अनुशासन समिति को सौपा था. समिति ने सिंघार को दोषी ठहराया है, इसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
वन मंत्री उमंग सिंघार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच हुए विवाद को अनुशासन समिति को सौंपा था, जिसके बाद जांच के लिए   वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल और मीरा कुमार को जिम्मेदारी सौंपी थी. जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में उमंग सिंघार को दोषी पाया गया है. इस मामले में अब आगे की कार्रवाई पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को करना है.
गौरतलब है कि सिंघार ने तीन महीने पहले सार्वजनिक रुप से पूर्व मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए थे. सिंघार और दिग्विजय सिंह के बीच विवाद का मामला केंद्रीय अनुशासन समिति के पास पहुंच गया था. केंद्रीय अनुशासन समिति के अध्यक्ष अंटोनी ने दिग्विजय और सिंघार से अलग-अलग चर्चा भी की थी और समिति ने सार्वजनिक छींटाकशी को अनुशासनहीनता माना था. इसके बाद कांग्रेस आलाकमान ने मध्यप्रदेश से संबंधित मामलों को सुलझाने की जिम्मेदारी पार्टी के दो दिग्गज नेताओं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल और मीरा कुमार को सौंपी थी और दोनों नेताओं ने सिंघार को दोषी माना है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें