आरक्षण को लेकर सपाक्स ने एक बार फिर सड़कों पर उतरेगा. सपाक्स कल 5 नवंबर को राजधानी में एक बड़ी रैली करेगा और निजी क्षेत्रों में दिए जा रहे आरक्षण का विरोध करेगा.एट्रोसिटी एक्ट को लेकर प्रदेश की शिवराज सरकार की परेशानी बढ़ाने वाला संगठन सपाक्स ने अब राज्य की कमलनाथ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है. सपाक्स ने निजी क्षेत्रों में आरक्षण का विरोध करने का फैसला लिया है और इसके तहत संगठन द्वारा कल 5 नवंबर को राजधानी भोपाल में एक बड़ी रैली निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा. इस अवसर पर सपाक्स द्वारा एक सभा का भी आयोजन किया जा रहा है. सभा बिट्टन मार्केट स्थित दशहरा मैदान पर आयोजित की जाएगी. संगठन द्वारा कल राजधानी में हलालपुरा बस स्टैंड से लेकर बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान तक रैली निकाली जाएगी, इसके बाद यहां सम्मेलन होगा. सपाक्स द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन में प्रदेश सरकार द्वारा एमएसएमई प्रोत्साहन योजना में आरक्षण लागू किए जाने का विरोध किया जाएगा.
सपाक्स संगठन का कहना है कि लघु और मध्यम उद्योगों में रोजगार देने में अजा, अजजा और पिछड़ा वर्ग को राज्य शासन द्वारा घोषित आरक्षण के अनुसार रोजगार दिया जाना अनिवार्य किया गया है. आरक्षण का पालन नहीं करने पर उद्योगों को सब्सिडी और आरक्षित भूमि में अपनी इकाइयां स्थापित करने के लिए लाभ नहीं मिलेगा. संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि कल का विरोध एट्रोसिटी एक्ट और राज्य सरकार द्वारा निजी क्षेत्र में दिए जाने वाले आरक्षण को लेकर किया जा रहा है.
केन्द्र सरकार को घेरने की तैयारी में सपाक्स
संगठन के अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी ने बताया कि देशभर में एट्रोसिटी एक्ट के तहत निर्दोष लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं. सपाक्स पार्टी एट्रोसिटी एक्ट की खिलाफत करते हुए केंद्र सरकार को घेरेगा. सपाक्स द्वारा आगामी संसद सत्र में दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर 40 संगठनों से जुड़े लोग केंद्र सरकार के खिलाफ धरना देंगे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें