कमलनाथ सरकार ने डेंगू के खिलाफ जनआंदोलन छेड़ दिया है. खुद स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट नगर निगम और जिला प्रशासन के साथ भोपाल के इलाकों का जायजा ले रहे है. आज सुबह मंत्री सिलावट सकेत नगर मे औचक निरीक्षण करने पहुंचे. जहां कई घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया. स्वास्थ्य महकमें ने दवाई डाल कर लार्वे को नष्ट किया. वहीं वे घर-घर जाकर लोगों को समझाईश दे रहे और सतर्क रहने की अपील कर रहे है. इस दौरान कई लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की इलाकों में कई दिनों तक फोग मशीन का इस्तेमाल नहीं होता.
भोपाल में डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देख स्वास्थ मंत्री ने ये फैसला लिया है. इस मौके पर तुलसी सिलावट ने जनता से डेंगू के खिलाफ अभियान में जुड़ने की अपील की और कहा कि जन जागरूकता के जरिए ही डेंगू का खात्मा होगा. हम सब जागरूक हो जाएं. सभी मिलकर डेंगू के खत्म करने के लिए जनआंदोलन चलाएं. पूरी सरकार कमलनाथ के नेतृत्व में नीचे से लेकर ऊपर तक सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर काम कर रही है.
इससे पहले बुधवार को डेंगू को लेकर स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बैठक ली थी और कहा था कि डेंगू के खिलाफ युद्धस्तर पर मुहिम चलाने की जरूरत है. खाली प्लाटों के मालिकों को नोटिस दिया गया है. हमने भोपाल में जोन के आधार पर बांट दिया है. समस्या गंभीर हो गई थी, इसलिए बैठक बुलाई गई. मैं खुद भोपाल में चिन्हित स्थानों का दौरा करुंगा. डेंगू के खिलाफ जन आंदोलन चलाने की जरूरत है. बता दें प्रदेश में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. हर दिन इसके मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग और निगम की दावों की पोल खुल गई है. इन सबके नाकामी के बाद स्वास्थ्य मंत्री खुद मैदान में उतरकर इसका जायजा लेने के साथ लोगों को जागरूक करने का ठाना है.
10 दिनों में प्रदेश से विदा कर देंगे डेंगू को
डेंगू को 10 दिनों के भीतर मध्यप्रदेश से विदा कर दिया जाएगा. ये दावा किया है स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने. स्वास्थ्य मंत्री ने इस दौरान डेंगू प्रभावित इलाकों का दौरा किया और डेंगू पीड़ितों से मुलाकात भी की. स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि सभी विभाग समन्वय के साथ डेंगू को दूर करने की कोशिश करेंगे और अधिकारियों का हौसला बढ़े इसलिए वो खुद मैदान में उतरे है. भोपाल में 14 जोन चिन्हित किए गए है जहां डेंगू के मरीज मिले है और जल्द ही यहां बचाव के उपाय किए जाएंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें