![]() |
| शरद यादव |
लोकतांत्रिक जनता दल संगठन को मजबूती देने के लिए शरद यादव कल शुक्रवार को राजधानी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति तय करेंगे. वे प्रदेश में आगामी समय में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेंगे, साथ ही जिला स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे.
लोकतांत्रिक जनता दल के संरक्षक शरद यादव कल शुक्रवार को राजधानी भोपाल में रहेंगे. वे राजधानी प्रवास के दौरान प्रदेश के कार्यकर्ताओं के साथ कमराबंद बैठक करेंगे. यादव इस बैठक में प्रदेश में संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तय करेंगे, साथ ही जिला स्तर पर पार्टी संगठन में पुनर्गठन करने को लेकर चर्चा करना है. पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भी इस बैठक में रणनीति तय की जाएगी. पार्टी प्रमुख के आगमन का मुख्य कारण भी इसी निगम चुनाव को माना जा रहा है, जिसके बाद करीब एक वर्ष से अधिक समय से जिला स्तर पर अध्यक्ष विहीन पार्टी संगठन की सभी इकाइयों के लिए पहले पदाधिकारियों की नियुक्ति कर जिला स्तर पर स्थानीय और प्रभावी व्यक्ति की नियुक्ति के साथ जिलाध्यक्षों की ताजपोशी की घोषणा भी की जा सकती है. कहा यह भी जा रहा है कि प्रदेश के चुनाव में अपनी भागीदारी को लेकर लोकतांत्रिक पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को संगठित करने की तैयारी भी शुरू कर दी है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें