मध्यप्रदेष में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीति गर्मा गई है। भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। कांग्रेस द्वारा कमलनाथ के हनुमान भक्त होने की बात कहकर उनके मंगल होने की याने सत्ता में वापसी की बात कहने पर राज्य के गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा और कहा कि हनुमान भक्त तो हम भी हैं, देखते हैं, हनुमानजी किसका मंगल करते हैं।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हनुमान भक्त कहे जाने के मुद्दे पर तंज कसते हुए कहा कि हनुमान भक्त तो हम भी हैं, हनुमान भक्त कोई भी हो सकता है। अगर वो (कमलनाथ) इतने ही हनुमान भक्त होते तो अमंगल होता ही क्यों? साथ ही कहा कि कहा कि कांग्रेस दिन में सपना देख रही है। 10 नवंबर को सबको पता चल जाएगा क्योंकि प्रदेश की जनता तय कर चुकी है कि अबकी बार, पूर्ण बहुमत भाजपा सरकार।
गृह मंत्री ने अतिथि शिक्षकों के मामले में कहा कि अब वो लोग (कांग्रेस) घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, जिन्होंने वचनपत्र में वादा करने के बाद भी पूरा नहीं किया। इस बात का जवाब दे कि 15 महीने सरकार में रहने के बाद भी उसने अतिथि शिक्षकों के लिए क्यों कुछ नहीं किया। प्रदेष में कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर मंत्री मिश्रा ने कहा कि, देश में कोरोना के सक्रिय मरीज बढ़ने की दर घट रही है। यह राहत का संकेत है लेकिन अभी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाना ही सबसे बड़ी सावधानी है। सभी लोगों को कोरोना की गाइडलाइन का पालन गंभीरता से करना चाहिए।
बुधवार, 30 सितंबर 2020
हनुमान भक्त हम भी देखते हैं, हनुमान किसका करते हैं मंगल
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर कसा तंज
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें