राजधानी के वीआईपी रोड के निकट बड़े तालाब में आज एक छात्रा ने छलांग लगा दी.छात्रा के तालाब में कूदते ही वहां मौजूद गोताखारों ने उसे बचा लिया और पुलिस को सौंप दिया.
तलैया पुलिस के अनुसार नेहरु नगर में रहने वाली 21 वर्षीय प्रज्ञा बी.ए.की छात्रा है. वह सुबह करीब दस बजे वीआईपी रोड पर पहुंची और तालाब में कूद गई. इसके बाद वहां मौजूद गोताखारों ने छात्रा को कूदते देखा तो उसे तैर कर बचा लिया. इसके बाद गोताखोरों ने पुलिस को सूचना दी. बाद में वहां पहुंची पुलिस ने छात्रा को थाने ले गई और उसके परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया. पुलिस के अनुसार छात्रा मानसिक रुप से बीमार है. इसलिए उसने तालाब में कूदकर जान देने की कोशिश की है.
डाक्टर की पत्नी से महिला ने की ठगी
राजधानी में एक चिकित्सक की पत्नी से महिला ने 4 लाख रुपए की ठगी कर दी. पुलिस के अनुसार रामनंद नगर निवासी चिकित्सक रामचंद्र प्रजापति की पत्नी प्रेमलता प्रजापति के पास एक महिला आई और पीने का पानी मांगा. महिला ने उसे पानी दिया. पानी पीने के बाद महिला ने प्रेमलता से बातचीत शुरु की. इस दौरान महिला प्रेमलता को डराया कि उसके घर पर जल्द ही संकट आने वाला है. पति और बेटे की हालत बुरी होगी. संकट से बचाने के लिए महिला ने दो डिब्बे और थोड़ा सा चावल मांगा. इसके बाद महिला ने प्रेमलता से जेवर और नगदी भी मांगे, जिन्हें अभिमंत्रित करने को कहा. प्रेमलता ने घर में रखे दो लाख रुपए नगर और जेवर ला दिए. इसके बाद महिला ने प्रेमलता को कुछ खिलाया, जिसे खाते ही वह बेहोश हो गई. बाद में महिला ने नगदी और जेवर लेकर चली गई.
छात्रा का पकड़ा हाथ
गोविंदपुरा पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय युवती मूलत: जबलपुर की रहने वाली है. वह भाई के साथ कस्तूरबा नगर में किराए के मकान में रहती है और कालेज में पढ़ती है. रविवार की शाम को वह सड़क पर पैदल चल रही थी, तभी ईडब्ल्यूएस कस्तूरबा नगर निवासी अवनीश उर्फ अविनाश पिता प्रकाश पंडित ने बीच सड़क पर उसका हाथ पकड़ लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें