राजधानी के महाराणा प्रताप नगर पुलिस ने फर्जी दस्तावेज से जमानत लेने वाले के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देश के बाद जांच कराने के पश्चात मामला दर्ज हुआ है.
महाराणा प्रताप नगर पुलिस के अनुसार सोहनलाल रायकवार निवासी जहांगीराबाद जिला न्यायालय में बही (ऋण पुस्तिका)लेकर एक बदमाश की जमानत कराने पहुंचा था. यहां पर जब न्यायाधीश को बही के फर्जी होने की आशंका हुई तो उन्होंने तहसीलदार को बही की जांच करने के निर्देश दिए. जांच के बाद पता चला कि बही फर्जी है, इसके बाद महाराणा प्रताप नगर थाने में सोहनलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने सोहनलाल के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मामला दर्ज किया है. आरोपी फरार है.
करंट लगने से किशोर की मौत
राजधानी के तूमड़ा थाना क्षेत्र में किशोरी की करंट लगने से मौत हो गई. पुलिस के अनुसार किशोरी अभिषेक टेंट व्यवसायी के यहां काम करता था. बीती रात पार्टी के दौरान उसे करंट लग गया. घटना के बाद किशोरी को अस्पताल ले गए,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने टेंट संचालक नरेन्द्र पाटीदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
मजदूर की गिरने से मौत
राजधानी के बैरागढ़ चीचली थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल के निर्माण का कार्य चल रहा है. यहां पर निर्माण कार्य का ठेका शोएब सिद्दकी नामक ठेकेदार ने लिया है. स्कूल निर्माण का कार्य करते हुए एक सप्ताह पहले मजदूर मुकेश कुशवाह नीचे गिर गया था, जिसका इलाज हमीदिया चिकित्सालय में चल रहा था. बीती रात मुकेश की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई. पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें