शनिवार, 14 अप्रैल 2018

शौचालयों का निर्माण नहीं कराया तो सरपचों को नोटिस

 
    स्वच्छ भारत मिशन के तहत 9 ग्राम पंचायतों के सरपचों द्वारा शौचालयों का निर्माण कार्य नही कराये जाने के आरोप में उन्हें ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 40 के तहत पद से पृथक करने संबंधी नोटिस जारी किये है। इन्ही 9 ग्राम पंचायतों के सचिवों को भी इसी आरोप मे म.प्र. पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 के तहत निलंबित करने संबंधी नोटिस जारी किये है।
    यह कार्यवाही मध्यप्रदेश के मुरैना जिला पंचायत की सीईओ  सोनिया मीणा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत पोर्टल पर 9 अप्रैल 2018 को की गई समीक्षा मे 9 ग्राम पंचातयों के सरपंचों एवं सचिवों द्वारा शौचालयों का निर्माण कार्य नही कराने का मामला सामने आया था। शौचालयों का निर्माण कार्य नही कराने से जनमानस पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। स्वच्छ भारत योजना का भी शत-प्रतिशत क्रियान्वयन नही हो रहा है।
    सोनिया मीणा ने सरपंचों को दिए नोटिस में कहा है कि यह कृत्य जनप्रतिनिधि के पदीय कर्तव्यों के विरूद्ध गैर जिम्मेदार एवं अशौभनीय है तथा घोर अवमानना का गांव में गंदगी फैलाकर न्यूसेंस का कृत्य कारित किया जा रहा है।      जिन 9 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को पद से प्रथक करने ओर इन्ही 9 ग्राम पंचायतों के सचिवों को निलंबित करने संबंधी नोटिस दिया है उनमें ग्राम पंचायत सिहोरी के सरपंच जोरसिंह, संविदा पर नियुक्त सहायक सचिव आकाश कुलश्रेष्ठ को सेवा से प्रथक करने संबंधी नोटिस दिया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सहराना के सरपंच पहलवान सिंह को पद से प्रथक करने सचिव आदिराम सिकरवार को निलंबित करने, ग्राम पंचायत रूअर मैनाबसई के सरपंच राधेश्याम को पद से प्रथक करने, सचिव मुरारीलाल वर्मा को निलंबित करने, ग्राम पंचायत बरोली के सरपंच मोहरसिंह को पद से प्रथक करने सचिव अनिल कुमार शर्मा को निलंबन करने संबंधी नोटिस दिया है। इसी तरह ग्राम पंचायत नहरावली सरपंच केतादेवी, सचिव, अमृतसिंह, ग्राम पंचायत हड़बांसी के सरपंच पुरूषोतम सचिव राजेन्द्र शर्मा, ग्राम पंचायत जाफराबाद के सरपंच रामभरोसी, सचिव अवतार सिंह यादव, ग्राम पंचायत खाण्डोली के सरपंच विष्णुसिंह सचिव भूरासिंह सिकरवार और ग्राम पंचायत गलैथा के सरपंच कमला को पद से प्रथक करने संबंधी सचिव कमल किशोर को निलंवन करने संबंधी नोटिस दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें