माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम मई माह के दूसरे सप्ताह में आने की उम्मीद है. कापियों के मूल्यांकन का कार्य करीब 80 फीसदी पूरा हो चुका है.
माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड ने तय किया था कि इस वर्ष परीक्षा परिणाम मई माह में घोषित किया जाए. इसके तहत कापियों के मूल्यांकन कराना तय किया था. इसके तहत मूल्यांकन के पहले चरण में 18 हजार शिक्षकों ने लगभग 54 लाख कॉपियां जांच ली हैं. दूसरे चरण का मूल्यांकन शुरू हो चुका है, जो 25 अप्रैल तक चलेगा. प्रत्येक मूल्यांकन केंन्द्र में करीब 700 शिक्षक प्रतिदिन कॉपियां जांच रहे हैं. 20 मार्च से मूल्यांकन शुरू किया गया था. केंन्द्रों पर सुबह 10.30 से शाम 6 बजे मूल्यांकन चलता है. यदि इसी गति से मूल्यांकन कार्य चलता रहा तो निर्धारित समय में रिजल्ट घोषित हो जाएगा. मंडल की गाइड लाइन के अनुसार प्रत्येक शिक्षक प्रतिदिन कम से कम 30 और अधिकतम 40 कापियां ही जांच सकते हैं. अभी लगभग 10 लाख कॉपियों का मूल्यांकन बाकी है. केंद्रों पर छुट्टी के दिन भी मूल्यांकन कार्य हो रहा है. इस वर्ष करीब 20 लाख छात्रों ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं दी थी.माशिमं की गाइडलाइन के अनुसार मूल्यांकन कार्य तेज और सुचारू रूप से चल रहा है. 80 फीसदी कापियों का मूल्यांकन हो चुका है. मई के दूसरे सप्ताह तक रिजल्ट घोषित हो जाएगा.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें