केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गेहलोत ने डॉ अम्बेडकर की स्मृति को चिरस्थाई बनाने और उनके बनाये गये संविधान का सम्मान करने में पूर्व की सरकारों ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर की स्मृति को जीवित रखने के लिये सभी महत्वपूर्ण कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सम्पन्न हुये। उन्होंने बताया कि बाबा साहब की शिक्षा स्थली लंदन का घर खरीदने से लेकर परिनिर्वाण स्थल अलीपुर रोड स्थित को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने एवं महू को भव्य स्मारक के रूप में विकसित करने जैसे कार्य हुये हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों पर चलते हुये केन्द्र सरकार ने कई अनूठी योजनाएं और परियोजनाएं बनाई है, जिससे कमजोर और वंचित वर्गों को आगे बढ़ने में मदद मिल रही है।
महू क्षेत्र के विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने अपने स्वागत भाषण में डॉ. अम्बेडकर की तुलना भगवान शिव से करते हुये कहा कि जिस प्रकार शिव ने विष पिया और अमृत दिया। उसी प्रकार बाबा साहब अम्बेडकर ने समाज को संविधानरूपी अमृत दिया। राज्यपाल ने राष्ट्रपति को इंदौर के प्रसिद्ध राजवाड़े की प्रतिकृति, मुख्यमंत्री चैहान ने शौर्य स्मारक भोपाल की प्रतिकृति और भंते संघशील ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें