शनिवार, 14 अप्रैल 2018

बाबा साहब के संविधान को खतरा नहीं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर के जीवन और उनके स्मृति से जुड़े पाँच स्थानों को मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में शामिल किया जायेगा। यह तीर्थ स्थान हैं बाबा साहब की जन्मस्थली महू, लंदन स्थित वह मकान, जहां उन्होंने शिक्षा ग्रहण की थी, दीक्षा भूमि नागपुर, परिनिर्वाण स्थल अलीपुर रोड बंगला नई दिल्ली और चैत्य भूमि मुम्बई जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ था। उन्होंने राज्य सरकार डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों पर चल रही है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के संविधान को कोई खतरा नहीं है।
   चैहान ने कहा कि बाबा साहब उच्च कोटि के समाज सुधारक थे। वे सम्पूर्ण समाज के आदर्श थे, जो वंचितों, शोषितों और पीड़ितों के लिये जीवनभर संघर्ष करते रहे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलते हुये असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों के लिये अभूतपूर्व निर्णय लिये हैं। अब प्रदेश में कोई भी गरीब बिना मकान और जमीन के नहीं रहेगा। बच्चों को पहली से लेकर पीएचडी तक मुफ्त शिक्षा दी जायेगी। उनका मुफ्त इलाज होगा। बिजली उन्हें फ्लैट रेट पर मिलेगी। मजदूर बहनों को गर्भावस्था के दौरान चार हजार रूपये मिलेंगे और प्रसव के बाद बारह हजार रूपये अपने स्वास्थ्य और बच्चे की देखरेख के लिये दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कमजोर वर्गों के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनैतिक उत्थान के लिये प्रतिबद्ध है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें