मंगलवार, 17 अप्रैल 2018

महिला से ठगी करने वाला गिरफ्तार


साइबर क्राइम पुलिस  ने लाखों की ठगी कर फरार चल रहे ईनामी बदमाश को गिरफ्तार  किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी एक महिला से ठगी कर करिब 5 लाख रुपये का चूना लगा कर फरार चल रहा था। जिस आज पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायलय में पैश किया है.
मिली जानकारी के अनुसार मनोज सिंह नायर्क उफ मनोज बजारा पिता पूरन बजारा उम्र 29 साल निवासी ग्राम प्रहलादपुर थाना भौगनीपुर जिला कानपुर देहात उत्तर प्रदेश को उड़ीसा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.जिसने राहुल चेलानी के नाम की फर्जी आई डी बनाकर उसकी परिचित महिला से पैसे की जरूरत बताकर 1लाख 56 हजार रुपए और 12 तोले सोने के आभूषण व मोबाईल फोन अनुमानित कीमत 05 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया है. पुलिस ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस भोपाल में फरियादिया परितवर्तित नाम श्रेया सिंह ने एक लिखित शिकायती आवेदन पत्र में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने राहुल चेलानी जो कि पेशे से मॉडल है के नाम से मेसे साथ फसबुक पर बातचीत कर धोखाधड़ी की है उक्त अज्ञात व्यक्ति ने फरियादिया से 1 लाख 56 हजार रुपए एवं 12 तोला सोना एक मोबाईल फोन लेकर ठगी की है. फरियादिया के पति के द्वारा राहुल चेलानी से संपर्क किया तो उसने फरियादिया के पति को बताया कि आपके साथ किसी ने मेरे नाम से धोखाधड़ी की है. फरियादिया के द्वारा उक्त घटना की शिकायत साइबर पुलिस भोपाल को दी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें