मध्यप्रदेश में गर्मी अब असर दिखाने लगी है. गर्मी से अब जनजीवन पर भी खासा असर पड़ने लगा है. राजधानी भोपाल सहित प्रदेश भर में गर्मी ने अब अपना असर दिखाना शुुरु कर दिया है. राजधानी में आज अन्य दिनों की अपेक्षा धूप तेज रही, जिसके चलते लोग परेशान होते रहे. धूप में चुभन रही, जिसके चलते लोग परेशान होते रहे. बीते 24 घंटों के दौरान खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. आज मंगलवार को राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, इंदौर का 24.5 डिग्री, ग्वालियर का 21.8 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सोमवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 39.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 41 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें