शनिवार, 14 अप्रैल 2018

बरती कोताही तो रोका वेतन


   स्वच्छता मिशन के अंतर्गत जिले को समयसीमा मे खुला शौच मुक्त (ओडीएफ) किया जाना है। इस हेतु विगत 13 अप्रैल को मध्यप्रदेष के झाबुआ के कलेक्टर आशीष सक्सेना एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  जमुना भिडे ने जनपद पंचायत राणापुर मे ग्राम पंचायतो द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा की। स्वच्छता मिशन के अंतर्गत अत्यंत कम प्रगति एवं 150 से अधिक शौचालय विहीन घरो की संख्या वाली ग्राम पंचायत दौतड, खेडा अंधारवाड, भूतबयडा, रेतालुंजा, भाण्डाखेडा, उबेराव, मोहनपुरा भुरखा, बागईबडी, गलती, भूरीमाटी, पुवाला, वागलावाट मोहनिया, कांकरदाबडा, सरदारपुरा, पाडलवा, डाबतलाई, सनौड, छागोला, लम्बेला, कालापान, माण्डलीनाथु, अंधारवड, बन, माछलियाझिर, नागनखेडी रत्ना, मोरडुण्डिया, कंजवानी खास, समोई, मातासुला के सचिवध्प्रभारी सचिवो का माह अप्रैल 2018 का वेतनध्मानदेय आहरण पर कलेक्टर के आदेश पर सीईओ जिला पंचायत ने तत्काल रोक लगा दी है। आगामी 10 मई तक ग्राम पंचायतो को खुले मे शौच मुक्त (ओडीएफ) नही करने पर पंचायत पदाधिकारियो के विरूद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें