शनिवार, 14 अप्रैल 2018

बाबा साहब का कमजोर वर्ग के उत्थान में योगदान

   राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर न केवल भारतीय संविधान के निर्माता थे बल्कि उनका आधुनिक भारत के निर्माण, कमजोर वर्गों और महिलाओं की उन्नति में तथा सामाजिक समरसता में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार कमजोर वर्गों और महिलाओं के उत्थान के लिये निरंतर कार्य कर रही है। केन्द्र सरकार भी ष्सबका साथ, सबका विकासष् के मार्ग पर चलते हुये सामाजिक न्याय और कौशल विकास के लिये ठोस कदम उठाये हैं।
पटेल ने कहा कि बाबा साहब के सपनों को पूरा करने के लिये सरकार समाज के कमजोर वर्गों अनुसूचित जाति और जनजाति के कल्याण, शिक्षा, रोजगार के क्षेत्र में सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने सभी से समाज में एकता, समरसता बनाये रखने तथा देश के नवनिर्माण में सहभागी बनने की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें