राजधानी में लंबे समय से सातवें वेतनमान की मांग को लेकर नाराज चल रहे प्रोफेसरों ने आज काली पट्टी बांधकर विरोध जताया. नाराज प्रोफेसरों ने आज नूतन कालेज में बैठक की और मंत्रालय में अटकी फाइल को लेकर नाराजगी जताई. इसके लेकर आज बैठक में नाराज प्रोफेसरों आंदोलन करने की बात भी कही. इसके बाद नाराज प्रोफेसरों ने आज काली पट्टी बांधकर काम किया. प्रोफेसरों का कहना है कि सरकार द्वारा जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक वे काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे. इसके साथ ही आंदोलन की रणनीति भी बनाएंगे. जल्द ही सरकार ने उनकी मांग पूरी नहीं की तो आंदोलन भी किया जाएगा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें