सोमवार, 16 अप्रैल 2018

क्राइम ब्रांच ने पकड़ा हथियारों का जखीरा


इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने अवैध हाथियारों बनने वाले और दलाल सहित खरीदनेवाले छह लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास हथियारों का जखीरा और जिंदा कारतुस बरामद किया है.
अमरेन्द्र सिंह एएसपी क्राइम ब्रांच इंदौर ने बताया कि उनके विभाग को सूचना मिली थी कि जूनी इंदौर क्षेत्र में एक लाल कलर की मोटर सायकिल में दो लोग अवैध हथियार बेचने की फिराक में घूम रहे है. इस सूचन उनके बाद उनकी घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया. उनकी पहचान राजेन्द्र उर्फ हनी भाटिया (19) और सन्नी उर्फ संदीप पांडे (26) निवासी धामनोद के रुप में हुई. इनके पास से पुलिस ने 05 देशी पिस्टल, 04 देशी कट्टे और 04 जिंदा कारतुस बरामद किया. पूछताछ में आरोपी राजेन्द्र ने बताया कि वह स्वंय हथियार बनाता था. सन्नी इन हथियारों को बेचने का काम करता था. इन दोनों की निशानदेही में पुलिस ने शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से छह और लोगों को गिरफ्तार किया, उनके पास से भी 05 हथियार और 05 जिंदा कारतुस जब्त किए गएं.    

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें