राजधानी में एक छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. यह पता नहीं चला है कि छात्र ने खुदकुशी की है या फिर यह दुर्घटना थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
राजधानी के नीलबढ़ थाना क्षेत्र में ज्ञानप्रकाश मिश्रा पिता रामानंद मिश्रा बेनजीर कालेज में अध्ययनरत है. छात्र बी.काम. प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है. छात्र बीती रात को नारायण नगर होता हुआ अपने घर जा रहा था, तभी रेल पटरी से होता हुआ गुजरा तभी ट्रेन की चपेट में आ गया. लोगों ने पुलिस को सूचना दी, इसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त ज्ञानप्रकाश के रुप में की, बाद में उसके परिजनों को शव सौंप दिया. पुलिस के अनुसार अभी तक यह पता नहीं चला है कि युवक ने खुदकुशी की है या फिर यह दुर्घटना है. परिजनों से पूछताछ करने पर भी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है.
दहेज में मांगे 3 लाख
राजधानी के बैरागढ़ थाना क्षेत्र में सीटीयू बैरागढ़ रेलवे फाटक के पस रहने वाली पूजा परोंचे ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी शादी बीते वर्ष 2017 में हुई है. शादी के बाद से पति योगेश उसे 3 लाख रुपए नगद और मोटर साइकिल की मांग कर रहा है. पति की इस मांग को उसके माता-पिता पूरा नहीं कर पा रहे हें, जिसके चलते वह उसे परेशान करता है. उसके साथ मारपीट करता है. पूजा ने शिकायत में बताया कि पति का साथ सास भी देती है और उसे घर से निकालने की धमकी देती है. पूजा की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
युवक ने फांसी लगाई
राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस के अनुसार पिपलानी निवासी विकास गजभिए पिता श्यामलाल गजभिए ने बीती रात अपने कमरें में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार अभी यह पता नहीं चला है कि युवक ने किन कारणों से खुदकुशी की है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें