राज्य सरकार से कर्मचारियों की नाराजगी बढ़ती जा रही है. आज आयुष डाक्टरों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सड़कों पर झाड़ू लगाकर प्रदर्शन किया.
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयुष डाक्टर आज गुरुवार सुबह मंत्रालय पर एकत्रित हुए और अपनी मांगों को लेकर सभा की. इसके बाद आयुष डाक्टरों ने मंत्रालय के सामने सड़क पर झाडू लगाना शुरु कर दिया. डाक्टरों का कहना है कि वे अपनी मांग मनवाने के लिए स्वच्छता अभियान का सहारा ले रहे हैं. संविदा पर काम कर रहे आयुष डाक्टरों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए यह प्रदर्शन किया. आयुष डाक्टरों का कहना है कि वे लंबे समय से सरकार ने वर्ष 2010 से अब तक उनके मानदेय में बढ़ोत्तरी नहीं की है, जिसके चलते हम यह प्रदर्शन कर रहे हैं. आयुष डाक्टरों का कहना है कि वे अपनी मांग को लेकर कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं, मगर सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया है. डाक्टरों का कहना है कि प्रदेश में शासकीय कर्मचारियों को सातवां वेतनमान दिया जा रहा है, मगर हमारा मानदेय अब तक नहीं बढ़ाया गया है, यह हमारे साथ अन्याय है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें