मध्यप्रदेश के इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत ले रहे सरपंच को रंगेहाथों पकड़ा. सरपंच अतिक्रमण को बचाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था.
एसपी लोकायुक्त इंदौर दिलीप सोनी ने बताया कि सांवेर तहसील के बरलाई में रहने वाले राजेश नामक युवक ने शिकायत की थी कि वहा के सरपंच विनोद चौहान उसके घर के चढ़Þाव और गैलरी के अतिक्रमण में आने की बात कह कर 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था. रिश्वत न देने पर उसके चढ़Þाव और गैलरी को तोड़ने की धमकी दे रहा था. शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त ने फरियादी राजेश को रिश्वत की पहली किश्त के रुप में 10 हजार के साथ सरपंच के पास भेजा. राजेश के साथ लोकायुक्त पुलिस की टीम भी थी. जैसे ही राजेश ने सरपंच को रिश्वत के 10 हजार रुपए दिए वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने उसे धर दबोचा. लोकायुक्त पुलिस द्वारा आरोपी पर धारा 7, 13(1), 13(2) के तहत कार्रवाई की गई है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें