बुधवार, 18 अप्रैल 2018

भाईयों ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार


राजधानी में एक 13 साल की बच्ची के साथ दो भाईयों ने दुष्कर्म किया. बाद में बच्ची ने मां को घटना के बारे में बताया और थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. घटना के बाद से दोनों भाई फरार हैं.
राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में होशंगाबाद जिले के पिपरिया की रहने वाली महिला अपने 13 साल की बच्ची के साथ रहती है. महिला के पति का निधन हो गया है. इसके बाद उसका संपर्क रामप्रसाद नामक युवक से हुआ. रामप्रसाद ने महिला से शादी करने की बात कही. इसके बाद दोनों तैयार हो गए. रामप्रसाद पहले से ही शादी शुदा है. उसकी पत्नी से उसका अक्सर विवाद होता रहता है, जिसके चलते उसने महिला से पहली पत्नी से तलाक के बाद शादी करने को कहा. इस बीच रामप्रसाद की पत्नी मायके गई, तो रामप्रसाद ने रोटी बनवाने के लिए महिला की पुत्री को घर बुलवाया. रामप्रसाद के साथ उसका भाई भी रहता है. इस दौरान नाबालिग से दोनों भाईयों ने दुष्कर्म किया. बाद में नाबालिग ने घर जाकर मां को घटना के बारे में बताया. इसके बाद मां ने बेटी को साथ ले जाकर पुलिस को शिकायत की. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.घटना के बाद से रामप्रसाद और उसका भाई फरार है, पुलिस दोनों की तलाश कर रही है.
ससुर ने बहू से की छेड़छाड़
राजधानी के रातीबड़ थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया है. पुसिल के अनुसार विवाहिता ने बताया कि उसका पति दिन में नौकरी पर चला जाता है, इस दौरान ससुर मदन जायसवाल उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं. पुलिस ने बहू की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है.
युवती से की छेड़छाड़
राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार युवती ने शिकायत कर बताया कि वह बीती रात सब्जी खरीदने बाजार गई थी, तभी रास्ते में उसे योगेश नागवंशी नामक युवक ने रोका और छेड़छाड़ करने लगा. इसका उसने विरोध किया तो योगेश ने उसे जान से मारने की धमकी दी और भाग गया. युवती की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है. आरोपी फरार है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें