टिकट कटने से नाराज विधायक नारायण त्रिपाठी भी छोड़ सकते हैं पार्टी
भोपाल। भाजपा में टिकट कटने के बाद वर्तमान विधायकों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसके चलते अब खबर यह आ रही है कि मैहर से नारायण त्रिपाठी भी भाजपा का दामन छोडकर कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। हालांकि अभी उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की है। सूत्रों की माने तो त्रिपाठी जल्द ही कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं।
पृथक विंध्य की मांग को लेकर मैहर के विधायक नारायण त्रिपाठी ने तीखे तेवर दिखाए थे। इसके बाद से वे भाजपा में हासिए पर चले गए। सतना सांसद गणेष सिंह और उनके बीच दूरियां बढ़ी। साथ ही भाजपा संगठन ने भी त्रिपाठी का साथ एक तरह से छोड़ दिया था। इसके बाद त्रिपाठी ने प्रदेश में चुनाव की तारीखों की घोशणा के कुछ माह पहले विंध्य विकास पार्टी का गठन किया था। उन्होंने इसके साथ ही विंध्य के 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही थी। मगर इसके बाद भी वे मौन ही रहे। मामला तब बिगड़ा जब भाजपा ने मैहर से उनका टिकट काटकर श्रीकांत चतुर्वेदी को दे दिया। इसके बाद से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि त्रिपाठी अपनी पार्टी के बैनर पर चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि इसकी पुष्टि उन्होंने नहीं की।
इस बीच आज फिर इस बात के कयास लगाए जाने लगे कि त्रिपाठी कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि 16 अक्टूबर को उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं स्नेहिल आमंत्रण देकर बुलाया है। मैहर में आयोजित इस कार्यक्रम में वे अपने अगले कदम की घोषणा कर सकते हैं। सूत्रों का मानना है कि नारायण त्रिपाठी जल्द ही कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं और कांग्रेस उन्हें मैहर से अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है। हालांकि अभी त्रिपाठी ने इस तरह के कयासों को लेकर किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
शुक्ला भी दिखा चुके हैं बगावती तेवर
सीधी से वर्तमान भाजपा विधायक केदार शुक्ला भी पार्टी के खिलाफ बगावती तेवर दिखा चुके हैं। भाजपा ने सीधी में शुक्ला का टिकट काटकर सांसद रीति पाठक को प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद ष्षुक्ला ने मुखर होकर इसका विरोध भी किया था। शुक्ला ने इसके बाद अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर एक तरह से शक्ति प्रदर्शन कर चुनाव मैदान में उतरने की संकेत दिए थे। शुक्ला निर्दलीय रूप में मैदान में होंगेे या फिर किसी दल का सहारा लेंगे, इसका खुलासा उन्होंने अभी नहीं किया है।
पूर्व सांसद के बेटे ने छोड़ी भाजपा
सागर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद रहे लक्ष्मीनारायण यादव के बेेटे सुधीर यादव ने भाजपा छोड़ दी है। सागर जिले की बंडा विधानसभा सीट से भाजपा ने चौथी सूची में वीरेन्द्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इससे सागर के सांसद रहे लक्ष्मीनारायण यादव के बेटे सुधीर यादव ने आज पार्टी छोड़ दी है। कयास इस बात के लगाए जा रहे हैं कि अब सुधीर निर्दलीय या फिर किसी अन्य राजनीतिक दल से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। यादव के भाजपा छोडऩे से सागर जिले में यादव वोट भाजपा से कट सकता है, जिसका भाजपा के दूसरे प्रत्याशियों को नुकसान हो सकता है। उनके पिता लक्ष्मीनारायण समाज के बड़े नेता हैं और प्रभाव रखते हैं। सागर जिले की सभी सीटों पर यादव वोटों की संख्या करीब 1.50 लाख है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें