शनिवार, 7 अक्टूबर 2023

मैं कमलनाथ की तरह पैसों की कमी का रोना नहीं रोता


मुख्यमंत्री ने पांढुर्णा पहुंचकर कमलनाथ पर बोला हमला

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नवगठित जिले पांढुर्णा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं कमलनाथ की तरह पैसों की कमी का रोना नहीं रोता, विकास के कामों के लिए मेरे पास बहुत पैसा है। कमलनाथ ने अपनी सरकार में कई योजनाएं बंद कर दी थी, हमने उन्हें चालू किया। वे कहते हैं मैं नारियल फोड़ता भिरता हूं। हां मैं नारियल फोड़ता हूं, मैंने आज भी पांढुर्णा में जिला का नारियल फोड़ा है और विकास के लिए मैं नारियल फोड़ता रहूंगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज छिंदवाड़ा से अलग होकर नया जिला बना पांढुर्णा पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने कई विकास कार्यां का भूमिपूजन-शिलान्यास किया और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कमलनाथ मुझ पर आरोप लगाए हैं कि मैं नारियल फोड़ता रहता हूं, हां मैं नारियल फोड़ता हूं और विकास के लिए नारियल फोड़ता रहूंगा। उन्होंने कहा कि जब कमलनाथ मुख्यमंत्री थे तो पैसों की कमी का रोना रोते थे, मेरे पास विकास के कामों के लिए पैसों की कमी नहीं है। भला ऐसा आदमी किस काम का जो विकास के लिए पैसों का रोना रोता हो। उन्हांने कहा कि कमलनाथ  ने पांढुर्णा और सौंसर के साथ न्याय नहीं किया, जितना अन्याय कमलनाथ ने किया है, अब ब्याज सहित आपकी सेवा कर के उस अन्याय को समाप्त शिवराज सिंह चौहान करेगा।
हम जो कहते हैं, वो करते हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि कमलनाथ जी...  “हम जो कहते हैं, वो करते हैं“। 42 दिन पहले मैंने पांढुर्णा को जिला बनाने की घोषणा की थी, आज पांढुरना जिले का नारियल फोड़ भी दिया। आज मैं नए कलेक्टर और एसपी को साथ लेकर पांढुर्णा आया हूं। जल्दी ही यहां नया कलेक्ट्रेट भवन भी बनाया जाएगा।
जो वादा किया वो निभाया
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हूं। आप सभी मेरा परिवार हो। मेरे बेटे-बेटियों, मेरा सौभाग्य है कि तुमने मुझे मामा के रूप में स्वीकार किया। मैं भी तुम्हें वचन देता हूं जीऊंगा तो तुम्हारे लिए और मरना भी पड़ा तो मरूंगा भी तुम्हारे लिए। जो वादा किया वह निभाया। इस अवसर पर उन्होंने घोशणा की कि पांढुर्णा में संत गाड़के महाराज की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। खैरीपेका से कुकड़ी तक का मार्ग बनाया जाएगा।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें